Monday, 25 December 2017

अंधेरे में टिमटिमाता सा चराग़ तो है,
मेरी हैसियत छोटी सही, बेदाग़ तो है।
रखो तुम अपने ठंडे बल्बों की रोशनी को
मेरे दिये में चमक कम सही, आग तो है।।

Thursday, 29 June 2017

कुआँ कहीं का हो, पानी को पानी कहलाने दो,
किसानों की मौत को भी अब कुर्बानी कहलाने दो।
मज़हब से वतनपरस्ती कहाँ तय होती है,
जो हिन्दू नहीं है उसे भी हिंदुस्तानी कहलाने दो।।